झाबुआ —- झाबुआ जिले के रानापुर विकासखंड में जनजाति कार्य विभाग और मैजिक बस के संयुक्त प्रयास से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिसमें सक्षम कार्यक्रम की प्रगति और प्रभावी संचालन की जिम्मेदारी अब जनशिक्षकों को सौंपी गई है। ये जनशिक्षक न केवल कार्यक्रम की गतिविधियों की निगरानी करेंगे, बल्कि शिक्षकों, मास्टर ट्रेनर्स और अन्य हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगे। दिनांक 03 सितम्बर 2025 को आयोजित एक दिवसीय क्षमतावृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनशिक्षकों को सक्षम कार्यक्रम का सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु आवश्यक जानकारियां और कौशल प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण रानापुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री राकेश सोनी और प्रभारी खंड स्रोत समन्वयक श्री रजनीकांत नाहर के मार्गदर्शन में हुआ। मास्टर ट्रेनर श्री प्रदीप नानोलिया ब्लॉक प्रबंधक श्री कैलाश राठौर और श्री आशुतोष राठौर ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर सक्षम कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रविप्रताप सिंह तोमर और सी एम राईस प्राचार्य श्री खुजेमा अली ,, संजय शुक्ला,कल्पेश जैन भी उपस्थित रहें ।