*
झाबुआ, 04 सितम्बर 2025। कार्यालय अनुवभागीय दंडाधिकारी थांदला के अनुसार पुलिस थाना थांदला एवं काकनवानी में धारा 25 पुलिस एक्ट में जप्त शुदा लावारिस/बैदावा दोपहिया वाहन की नीलामी की जाना है।
पुलिस थाना थांदला में 11 दोपहिया वाहन 11 सितम्बर 2025 को एवं पुलिस थाना काकनवानी में 7 दोपहिया वाहन की 12 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे जिस हालत में है उसी हालत में संबंधित थाने में नीलामी की जाएगी। निलामी के वाहन संबंधित थाना परिसर में 02 दिवस पूर्व अवलोकन किये जा सकते है।
इच्छुक व्यक्ति/पार्टी जो वाहनों की बोली लगाना चाहते है। वह आपसेट मूल्य का 25 प्रतिशत राशि जमा कर बोली में भाग ले सकेगा। नीलामी वाहनों की बोली उपरांत राशि एक मुश्त जमा कराने के उपरांत ही वाहन को ले जाने दिया जाएगा। नीलामी की अन्य शर्तें संबंधित कार्यालय/पुलिस थाना में कार्यालयीन समय पर प्राप्त की जा सकती है। नीलामी संबंधी अधिकार अनुविभागीय दण्डाधिकारी थांदला जिला झाबुआ को रहेंगे।