झाबुआ, 04 सितम्बर 2025। मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मंत्रालय, भोपाल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 03 सितम्बर 2025 को शासकीय महाविद्यालय पेटलावद में संयुक्त रूप से “युवा संगम” कार्यक्रम के अन्तर्गत रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल 152 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीयन कराया गया तथा मेले में उपस्थित निजी क्षेत्र की कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 35 अभ्यर्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से न्यू जील फेशन वियर बदनावर धार, चैकमेट सिक्योरिटी सर्विसेस बडौदा, प्रतिभा सिन्टेक्स पीथमपुर धार, डेल्हिवरी लिमिटेड पेटलावद के भर्ती अधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित आवेदकों को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य आईटीआई, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय पेटलावद, जिला व्यापार एवं उद्यो ग केन्द्र झाबुआ एवं श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।