झाबुआ —- गुरुवार को श्री गुरु वशिष्ठ ब्राह्मण समाज रानापुर की एक वृहद् बैठक का आयोजन पं. हरिओम जी दवे (संरक्षक, ब्राह्मण समाज रानापुर) के शिवम गार्डन, छायन रोड पर हुआ। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज को एकजुट कर समाज को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा करना था। समाज की इस बैठक में समाज के सभी वरिष्ठजन, युवा तथा मातृ-शक्ति ने शामिल होकर समाज को नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर के संगठन परशुराम सेना के नेतृत्व में चल रही योजना अनुसार ब्राह्मण समाज की परशुराम सेना का गठन किया गया एवं ब्राह्मण समाज रानापुर की नई कार्यकारिणी का गठन पूरे समाज की सहमति से किया गया।
इस अवसर पर परशुराम सेना जिला अध्यक्ष श्री आशीष चतुर्वेदी, जिला संयोजक श्री आश्विन शर्मा, जिला महासचिव अमित जी शर्मा, अखिल जी त्रिवेदी, रमाकांत जी त्रिवेदी , निर्मल जी पंड्या आदि उपस्थित रहे। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से चर्चा कर परशुराम सेना के उद्देश्यों को स्पष्ट किया और सर्वसम्मति से परशुराम सेना रानापुर की नगर इकाई की घोषणा की गई। नगर इकाई की घोषणा इस प्रकार रही: नगर अध्यक्ष – माधव जी उपाध्याय संयोजक – निखिल जी शर्मा नगर सह संयोजक – मनीष जी जोशी उपाध्यक्ष – आशुतोष जी उपाध्याय उपाध्यक्ष – विशाल जी शर्मा उपाध्यक्ष – उमंग जी दवे सचिव – अभिषेक उपाध्याय सह सचिव – ध्रुव जोशी सह सचिव – धनुष जी उपाध्याय सह सचिव – जय पाठक कोषाध्यक्ष – लाभेष आचार्य सह कोषाध्यक्ष – पीयूष दवे सह कोषाध्यक्ष – आदित्य जी गर्ग वहीं, पं. श्री हरिओम जी दवे ने ब्राह्मण समाज रानापुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा उपस्थित समाज जनों की सहमति से की तथा नए युवाओं को समाज को आगे बढ़ाने और सशक्त बनाने का मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इसी कड़ी में ब्राह्मण समाज रानापुर को अपने आराध्य देव भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी का भव्य मंदिर निर्माण कराने के लिए उन्होंने अपनी निजी भूमि में से 30×60 , 1800 वर्ग फीट का भूखंड शिवम गार्डन के परिसर में देने की घोषणा समाज जनों की उपस्थिति में की ओर समाज जनों की सहमति से मुख्य मंदिर निर्माण का स्थान भी तय किया, बैठक का संचालन निलेश जी दवे ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी समाजजनों की ओर से अपने विचार प्रकट करते हुए बताया कि हम सब मिलकर समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से कैसे मजबूत बना सकते हैं। बैठक के समापन पर ललित जी दवे ने झाबुआ से पधारे परशुराम सेना के पदाधिकारियों तथा ब्राह्मण समाज रानापुर के सभी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।