झाबुआ -मध्यप्रदेश में सोमवार को आधी रात के बाद 30 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। गृह विभाग से जारी इस आदेश में शिवदयाल सिंह 14वीं बटालियन ग्वालियर को झाबुआ जिले का एसपी बनाया। इससे पहले सोमवार शाम को जारी आदेश में 20 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया था। वही झाबुआ एसपी रघुवंश कुमार सिंह को आलीराजपुर जिले का एसपी बनाया गया । इस तरह सोमवार को दो आदेश में सरकार ने कुल मिलाकर 50 आईपीएस अफसरों के थोकबंद तबादले किए हैं । जिसमें कुल 15 जिलों के एसपी बदले हैं।