झाबुआ (मनोज अरोड़ा वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) –झाबुआ जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद्म विलोचन शुक्ल का देर रात 9 सितंबर 2025 को स्थानांतरण कर दिया गया। यह बदलाव मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे से महज तीन दिन पहले हुआ है। 12 सितंबर को सीएम यादव पेटलावद पहुंचने वाले हैं, जहां बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में सीएम के दौरे से पहले अचानक हुए इस तबादले ने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज कर दी हैं।20 फरवरी 2024 को शुक्ल को झाबुआ एसपी बनाया गया था । उनका कार्यकाल 1 वर्ष 6 महीने 20 दिन (कुल 568 दिन) रहा। वे डेढ़ साल से ज्यादा समय तक झाबुआ जिले में पदस्थ रहे। हालांकि, सोशल पुलिसिंग और सोशल मीडिया के जरिये अपनी सक्रियता दिखाकर उन्होंने जिले में एक अलग पहचान बनाई। फिलहाल वे ट्रेनिंग पर हैं उनकी जगह झाबुआ के प्रभारी एसपी रघुवंश सिंह है, जिन्हें आलीराजपुर एसपी बनाया गया है ।गृह विभाग ने ने पद्म विलोचन शुक्ल को रेल पुलिस अधीक्षक, इंदौर बनाया है। वहीं, झाबुआ जिले के नए पुलिस अधीक्षक के तौर पर 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी शिवदयाल सिंह की नियुक्ति की गई है। अब पूरा ध्यान इस बात पर है कि सीएम के दौरे से ठीक पहले हुए इस बदलाव का जिले की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक समीकरणों पर क्या असर पड़ेगा।