झाबुआ —— जिले का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल विश्व मंगल हनुमान धाम तारखेड़ी के लिए 15 सितंबर सोमवार को सायं 7बजे से झाबुआ से श्री विश्वमंगल हनुमान धाम तारखेड़ी तक पैदल ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालु 40 किमी का सफर तय करेंगे। जहां भगवान को ध्वज अर्पित कर पूजा अर्चना और महाआरती की जाएगी। गौरतलब है कि हर साल पितृ पक्ष में परम हनुमान भक्त पंडित अजय रामावत की ओर से झाबुआ से तारखेड़ी तक पदयात्रा यात्रा निकाली जाती है। वर्ष 2008 में शुरू हुआ यह सिलसिला कोरोना काल को छोड़कर अनवरत जारी है। ध्वज यात्रा के लिए सभी श्रद्धालु 15 सितंबर की शाम करीब 6 बजे तुलसी गली स्थित श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण में एकत्रित होंगे। यहां पूजा-अर्चना के पश्चात ध्वज यात्रा की शुरुआत होगी। श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ पैदल निकलेंगे।
बढ़ती जा रही है श्रद्धालुओं की संख्या
ध्वज यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। यात्रा के संयोजक अजय रामावत कहते हैं हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का धार्मिक महत्व है। दौरान धर्म-कर्म करना विशेष फलदायी होता है। चूंकि इस पितृ पक्ष में अन्य शुभ कार्य वर्जित रहते हैं, इसलिए वे हर साल इस अवधि में ध्वज यात्रा निकालते हैं । शुरुआत में इस यात्रा में श्रद्धालु की संख्या 15 से 20 लोग ही जो बढ़ते बढ़ते 150 के लगभग हो गई है और कारवां बढ़ता ही जा रहा है
ग्राम छापरी में रुकने और भोजन का इंतजाम
ध्वज यात्रा झाबुआ से किशनपुरी के रास्ते देवझिरी होते हुए ग्राम छापरी पहुंचेगी। यहां सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसादी का इंतजाम रहेंगा। वही इस यात्रा में आगे हिम्मतगढ़ में चाय नाश्ते एवं फल फ्रूट का भी इंतजाम रहेगा । यात्रा साढ़, सदावा, झिरी होती हुई 16 सितंबर की सुबह विश्व मंगल धाम तारखेड़ी पहुंचेगी। यहां ध्वज अर्पण किया जाएगा। वर्शन-पूजन के साथ ही मंदिर के संत श्री का समान किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालु वाहनों से पुनः झाबुआ आएंगे।