*
झाबुआ, 11 सितम्बर 2025। शासकीय आईटीआई में संचालित इंजीनियरिंग/नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड्स में उपलब्ध शेष रिक्त सीटों पर “पहले आओ-पहले पाओ” के तहत प्रवेश की तिथि 20 सितम्बर तक बढाई गई है।
प्रवेश हेतु इच्छुक आवेदक व्यवसायवार उपलब्ध शेष रिक्त सीटों की जानकारी प्राप्त करने तथा नवीन पंजीयन, च्वाईस फिलिंग, त्रुटी सुधार, सीट अलॉटमेन्ट , प्रवेश सम्बन्धी सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं ट्रेड्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी शासकीय आईटीआई में स्थापित हेल्पडेस्क पर सम्पर्क कर सकते है।
आवेदकों की सुविधा के लिये प्रवेश पंजीयन/च्वाईस फिलिंग, त्रुटी सुधार की कार्यवाही हेतु हेल्प डेस्क अवकाश दिवसों में भी खुला रहेगा। “पहले आओ-पहले पाओ” की प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिये आवेदक अपना नवीन पंजीयन कर सकते है। कक्षा 8 वीं/10वीं उत्तीर्ण एवं उच्चं शिक्षित आवेदक जो आईटीआई में संचालित एक वर्षीय/दो वर्षीय कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छु्क है और जिन्होंने अभी तक प्रवेश पंजीयन नहीं कराया है वे नवीन पंजीयन करवा कर इस अवसर का लाभ ले सकते है।
बेहतर भविष्य निर्माण के लिए शासकीय आईटीआई में प्रवेश लेकर कौशल उन्नयन करें एवं अपने सपनों को साकार करें।