*
झाबुआ, 11 सितम्बर 2025। जिला, सम्भांग व राज्य स्तर पर मध्यप्रदेश राज्य कौशल प्रतियोगिता 2025 आयोजित होने जा रही है। मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में 63 प्रकार की विभिन्न स्किल्स में से अपनी रूचि अनुसार किसी भी एक स्किल्स में दक्ष प्रतियोगी भाग ले सकेंगे।
इस प्रतियोगिता में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं एवं इसमें सम्मिलित होने के लिए शैक्षणिक योग्यता की कोई बाध्य्ता नहीं है। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए SIDH PORTAL (www.skillindiadigital.gov.in) पर अथवा QR कोड स्केन कर ऑनलाइन नि: शुल्क पंजीयन किया जा सकता है। ई-केवायसी के लिये आवेदक के पास अपना आधारकार्ड एवं रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नम्बर होना अनिवार्य है। अपने हुनर को विश्व स्तेर पर प्रदर्शित करने के लिए जिला, सम्भाग, राज्य व राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर विश्व कौशल प्रतियोगिता 2026 शंघाई, चीन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।