झाबुआ – आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेश मुनि जी म.सा के शिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तक देव पूज्य श्री जिनेंद्र मुनि जी म.सा की आज्ञानुवर्तीनी पूज्या महासती प्रज्ञा जी,साध्वी हितज्ञाजी,साध्वी सौम्याप्रभा जी, साध्वी पूर्णता जी, साध्वी निष्ठा जी आदि ठाणा संयम उपवन वर्षावास हेतु रुनवाल बाजार स्थित महावीर भवन पर विराजित है और साध्वी श्री के प्रेरणा से तपस्या का क्रम निरंतर जारी है । साध्वी मण्डल की निश्रा में प्रतिदिन प्रवचन,ज्ञान चर्चा, धार्मिक शिक्षण शाला, प्रतिक्रमण एवं अन्य धार्मिक गतिविधियां हो रही है | आपकी निश्रा मैं चातुर्मास के प्रारंभ से ही श्री संघ मैं अयंबिल एवं तेले की लड़ी निरंतर गतिमान है | पूज्या महासती प्रज्ञा जी की पावन प्रेरणा से बाल तपस्वी अर्हम घोड़ावत तप में पराक्रम करते हुए अपने तप में आगे बढ़ रहे हैं, आज उन्होंने 23 उपवास के प्रत्याख्यान पूज्या महासती प्रज्ञा जी के मुखारविंद से लिए । सामूहिक तप के क्रम में श्री संघ में 21 दिवसीय अरिहंत भक्ति तप चल रहा है जिसमें 40 से अधिक आराधक अरिहंत भक्ति तप की आराधना कर रहे हैं । तप अनुमोदना के क्रम में बुधवार रात अणु संस्कार शाला के बच्चे, पाठशाला संचालिका मंडल एवं नवयुवक मंडल के सदस्य बाल तपस्वी अर्हम घोड़ावत की तप अनुमोदना करने उनके निवास स्थान पर पहुंचे । पाठशाला के बच्चों ने तपस्वी के जयकारे लगए, बच्चों ने चौवीसी गाई और अपने तपस्वी भैया को स्तवन भी सुनाएं । घोडावत परिवार की ओर से सभी बच्चों को प्रभावना वितरित की गई ।