झाबुआ

कलेक्टर ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले आदि सेवा पर्व के सम्बन्ध में समीक्षा की*

Published

on



*कलेक्टर द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गयी*

*

*थान्दला के सिविल अस्पताल में प्रारंभ हुआ ब्लड ट्रांसफ्यूजन यूनिट*

             झाबुआ, 15 सितम्बर 2025।  कलेक्टर नेहा मीना द्वारा आज कलेक्टर सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गयी।
             कलेक्टर ने आदि कर्मयोगी अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले आदि सेवा पर्व के सम्बन्ध में समीक्षा की। आदि सेवा पर्व के तहत 2 अक्टूबर तक अभियान के तहत चिन्हित प्रत्येक ग्राम का विजन डाक्यूमेण्ट 2030 तैयार करने हेतु बैठकों के आयोजन, चर्चाओं के आयोजन एवं एनजीओ की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु तैयारियों की समीक्षा की गयी। कलेक्टर ने आदि कर्मयोगी अभियान के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर आदि सेवा पर्व की कार्ययोजना बनाये जाने के निर्देश दिये।
              इसके अतिरिक्त बीईओ को ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित कर अभियान के अन्तर्गत सम्मिलित समस्त विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने विजन डाक्यूमेण्ट बनाये जाने के पूर्व ग्रामों में आयोजित होने वाली बैठकों की कार्ययोजना बनाये जाने के निर्देश दिये साथ ही आदि सेवा केन्द्रों को चिन्हित किये जाने को कहा।
              इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने थांदला स्थित सिविल अस्पताल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन यूनिट प्रारंभ होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बघेल को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने एसडीएम थांदला को यूनिट के सुचारू संचालन की नियमित निगरानी करने के निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर ने भूमि आवंटन के प्रकरणों, मृदा परीक्षण लैब की कार्यवाही एवं पीएमएफएमई योजना के स्वीकृत प्रकरणों की समीक्षा की गई।
                बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज लंबित शिकायतों की विभागवार अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी। कलेक्टर ने डी श्रेणी में आने वाले विभागों को मेहनत कर लंबित शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद करने जाने के निर्देश दिए। इसी के साथ अन्य विभागों को भी लंबित शिकायतों को समय सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण के निर्देश दिए। समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत नॉन अटेंडेंट शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संतुष्टिपूर्वक निराकृत करे।
                 इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending