झाबुआ

खनिज विभाग द्वारा रात्रि में जिले में भ्रमण कर कार्यवाही करते हुए अवैध परिवहन के कुल 03 डम्पर वाहन जप्त

Published

on

झाबुआ, 15 सितम्बर 2025। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी श्री जुवानसिंह भिडे, खनिज निरीक्षक श्री संतोष सुर्यवंशी एवं खनिज अमले द्वारा 14 सितम्बर 2025 को रात्रि में जिले में भ्रमण कर अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध परिवहन के कुल 03 डम्पर वाहन क्रमांक RJ09GD8553, MP13ZW5104 एवं MP13ZT5102 को जप्त कर कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) झाबुआ परीसर में खड़े किये गये। जप्त वाहनों पर म.प्र. खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के अंतर्गत अर्थदण्ड की कार्यवाही की जाएगी।

Trending