खेलो इंडिया अस्मिता महिला किक बॉक्सिंग लीग 2025 में झाबुआ की बेटियों का जलवा झाबुआ, 14 सितम्बर 2025। झाबुआ जिले की बेटियों ने खेल जगत में एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। खेलो इंडिया अस्मिता महिला किक बॉक्सिंग लीग 2025 का आयोजन 14 सितम्बर को झाबुआ के पैलेस गार्डन में किया गया, जिसमें जय बजरंग व्यायाम शाला की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मेडल अपने नाम किए।
प्
रियांशी गुड़िया ने अपने दमदार खेल से 1 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता। नानूडी चारेल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।
इन उपलब्धियों पर जिले के किक बॉक्सिंग कोच सूर्य प्रताप सिंह, व्यायाम शाला के खिलाड़ी व सदस्य, खेल विभाग तथा व्यापारी संघ ने बेटियों को हार्दिक बधाई दी।
जल्द ही जय बजरंग व्यायाम शाला में विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
खिलाड़ियों की इस सफलता का श्रेय स्वर्गीय सुशील वाजपेई जी को दिया गया, जिन्होंने जीवनकाल में इन बेटियों को मार्गदर्शन देकर सही दिशा दिखाई थी।
यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।