झाबुआ, 18 सितम्बर 2025। कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी श्री जे.एस. भिड़े प्रभारी खनिज निरीक्षक आलिशा रावत एवं खनिज अमले द्वारा 17 सितम्बर 2025 को रात समय 11:00P.M. से गस्त कर कार्यवाही की जा रही है। डंपर क्रमांक GJ17XX9037 के वाहन चालक एवं डंपर मालिक द्वारा पिटोल से डंपर भगा कर मेघनगर रंभापुर रोड पर रेत अवैध परिवहन करते जप्त कर कलेक्टर कार्यालय परिसर अभिरक्षा में खड़ा कर अर्थदंड अधिरोपित किया जाने हेतु अपर कलेक्टर के न्यायालय में प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रेषित किया गया है।