पेटलावद

शिक्षा अधिकारी का औचक निरीक्षण

Published

on



कई विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था पर दिए निर्देश, स्वच्छता पखवाड़े में बच्चों संग की साफ-सफाई

झाबुआ, 18 सितम्बर 2025। विकासखंड पेटलावद के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय तालाब पाड़ा, अनन्त खेड़ी, माध्यमिक विद्यालय गढ़ी, प्राथमिक विद्यालय कातिजापाड़ा, माध्यमिक विद्यालय बाछी खेड़ा, प्राथमिक विद्यालय बड़ा बोलासा, प्राथमिक विद्यालय पंथ बोराली, संकुल केंद्र कन्या उमावि पेटलावद एवं कन्या उमावि सारंगी में आज औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार ओझा द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों का कक्षा में होमवर्क देखा गया तथा उपस्थित शिक्षकों व कर्मचारियों के अभिलेखों की जांच की गई। श्री ओझा ने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और पठन-पाठन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत कन्या उमावि सारंगी में शिक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ मिलकर शाला परिसर की साफ-सफाई भी की।

> “विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर भी ध्यान दिया जाए। साफ-सुथरा वातावरण बच्चों को सकारात्मक ऊर्जा देता है और बेहतर सीखने की प्रेरणा प्रदान करता है।”
देवेंद्र कुमार ओझा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी

Trending