झाबुआ

शिक्षा गुणवत्ता सुधार व बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार हेतु जिला स्तरीय शिक्षा प्रकोष्ठ की बैठक

Published

on



*

             झाबुआ, 19 सितम्बर 2025। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन द्वारा सहायक संचालक श्री जी एस देवहरे, जिला प्रकोष्ठ सदस्य व प्राचार्य स्वरूप श्रीवास्तव, श्रीमती वर्षा चोरे, श्री हरीश कुण्डल, श्री पूरालाल चौहान एवं श्री दशमसिंह बघेल की उपस्थिति में जिले की बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन व शिक्षा गुणवत्ता सुधार हेतु विस्तृत चर्चा कर कार्ययोजना बनाई गई।
             कार्ययोजना अनुसार प्रत्येक संस्था में शिक्षकों व विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, अनुपस्थित विद्यार्थियों को नियमित सुनिश्चित करने, गृह कार्य को सतत प्रतिदिन विद्यार्थियों से करवाने, शिक्षकों की दैनिक डायरी का संधारण, ब्ल्यू प्रिंट सभी विद्यार्थियों को व शिक्षकों को उपलब्ध करवाने, पाठ्यक्रम की पूर्णता शेड्यूल अनुसार करवाकर शत प्रतिशत पाठ्यक्रम माह दिसंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करवाने, ई लर्निंग द्वारा अध्यापन हेतु स्टडी मटेरियल विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाने, व्हाट्सएप ग्रुप कक्षावार बनाकर एक्सपर्ट लेक्चर, पीडीएफ नोट्स, यूट्यूब लिंक टॉपिक वाइस उपलब्ध करवाने, जिले के एक्सपर्ट शिक्षकों से ऑनलाइन क्लास हेतु लिंक भेजकर अध्यापन करवाने, ब्लॉक स्तर व जिला स्तर से विभागीय जिला अधिकारी, सहायक संचालक, जिला शिक्षा प्रकोष्ठ सदस्यों, जिला कोर ग्रुप सदस्यों द्वारा संस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण कर सतत मॉनिटरिंग करने आदि बिंदुओं को कार्ययोजना में सम्मिलित किया गया तथा उक्त सभी बिंदुओं का  संस्थाओं में क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।

Trending