गुना

ग्राम चाकरी में भील महासंघ का  दौरा

Published

on



स्व. गंगाराम के परिजनों को दी आर्थिक सहायता, समाज ने जताया दुःख

गुना। ग्राम चाकरी में हुए दर्दनाक हादसे में स्वर्गीय गंगाराम के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुःखद घड़ी में शनिवार को भील महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष गुमान सिंह डामोर के नेतृत्व में चाकरी पहुँचा और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

प्रदेश अध्यक्ष गुमान सिंह डामोर ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि “स्व. गंगाराम का जाना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में भील समाज का प्रत्येक सदस्य परिवार के साथ खड़ा है और हरसंभव सहयोग किया जाएगा।”

कार्यक्रम के दौरान मृतक परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। प्रदेश अध्यक्ष गुमान सिंह डामोर ने ₹10,000, जिला पंचायत अध्यक्ष  व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री सरदार मेडा ने ₹5,000, वहीं प्रदेश मंत्री पप्पूलाल बामनिया ने ₹2,100 की आर्थिक मदद स्व. गंगाराम के परिजनों को सौंपी।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिनमें महासचिव लक्ष्मणसिंह बारिया, सरदार सिंह मेड़ा, जिलाध्यक्ष कालूराम पारगी, प्रदेश मंत्री पप्पूलाल बामनिया, शिवराज भील, ईश्वर भील, राहुल बामनिया, गायत्री भील, जनपद अध्यक्ष बमोरी मनीष वसूनिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज अरोरा ने बताया कि संगठन का यह शोक दौरा केवल एक परिवार के दुःख में सहभागी होने के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज को यह संदेश देने के लिए है कि संकट की घड़ी में समाज एकजुट खड़ा है।

Trending