गुना

गुना पुलिस अधीक्षक से भील महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मिला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Published

on


गुना। ग्राम चाकरी (बमोरी) में स्व. गंगाराम भील की हत्या के मामले को लेकर भील महासंघ का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक गुना श्री अंकित सोनी से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष श्री गुमान सिंह डामोर ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सरदार मेडा भी मौजूद रहे।

बैठक में मृतक गंगाराम भील के परिजनों को न्याय दिलाने और हत्याकांड में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। महासंघ ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों प्रदेश मंत्री पप्पुलाल बामनिया एवं गायत्री मुनिया जनपद अध्यक्ष बमोरी ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा तथा न्याय सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग भी की।

यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज अरोरा ने दी।

Trending