jhaknawada petlawad

तेरापंथ महासभा संगठन यात्रा का झकनावदा में हुआ भव्य स्वागत

Published

on



झकनावदा/पेटलावद (राजेश कासवा) –
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा की संगठन यात्रा शनिवार को झकनावदा पहुँची, जहां समाजजनों ने पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वेस्ट जोन प्रभारी श्री फुलचन्दजी छत्रावत, म.प्र. आंचलिक प्रभारी निलेशजी रांका, महासभा प्रभारी रमणलालजी कोटडिया सहित वरिष्ठ श्रावक शांतिलालजी पुगलिया विशेष रूप से पधारे।

तेरापंथ भवन में आयोजित बैठक में छत्रावतजी ने समाजजनों को महासभा के प्रकल्पों और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा

“हमें तेरापंथ जैसा दुर्लभ जैन धर्म और महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी का शासन प्राप्त है। समाज के प्रत्येक परिवार की व्यक्तिगत सार-संभाल करते हुए शिक्षा, चिकित्सा और सेवा कार्यों में सहयोग देना हम सबका कर्तव्य है।”

उन्होंने झकनावदा की धार्मिक परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां से सत्य मुनि जैसे विद्वान संत दीक्षित हुए हैं। आगे समाज के युवाओं और महिलाओं को भी उपासक श्रेणी एवं साधु-साध्वी वृंद की सेवा में आगे आने का आह्वान किया। साथ ही ज्ञानशाला के नियमित संचालन और गुरु इंगित शनिवार सामायिक में परिवार सहित भाग लेने की प्रेरणा दी।

बैठक में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ सभा अध्यक्ष विजय व्होरा और मंत्री अजय व्होरा के नेतृत्व में हुआ। महिला मंडल अध्यक्ष मंजू कोठारी, मंत्री मोना कालिया सहित वरिष्ठ श्रावक कनकमलजी कोठारी, ज्ञानमलजी भांगू, अनोखिलालजी कटारिया, कांतिलालजी कांसवा, नरेन्द्र कोठारी, श्रेणिक कोठारी, प्रकाश भांगू, कमल कालिया, महेश भांगू आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन श्रेणिक कोठारी ने किया।
जानकारी मालवा सभा मीडिया प्रभारी मुकेश कोठारी द्वारा दी गई।

Trending