झाबुआ

स्वदेशी आंदोलन के प्रचार हेतु सामाजिक महासंघ व पेंशनर एसोशिएशन इकाई थांदला विभिन्न स्कूलों मे पहुचे।

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)   –  समाजिक महासंघ एवं प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश जिला समिति झाबुआ द्वारा थांदला तहसील कि स्कूलों में जाकर स्वदेशी आंदोलन का प्रचार प्रसार किया और विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं ओर विदेशी वस्तुओं का अंतर समझाना कर स्वदेशी वस्तुओं को क्रय करने हेतु सरल भाषा में समझाइश दी गई और शपथ दिलाई गई। थांदला के निम्न विद्यालयों में संपर्क किया गया सर्व प्रथम महर्षि दयानंद सरस्वती आश्रम,अणु पब्लिक स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल एवं ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल सुत्रेटी तहसील थांदला मैं लगभग 3000 हजार विद्यार्थियों को स्वदेशी अपनाओ के उपयोग की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन झाबुआ के अध्यक्ष ललित त्रिवेदी, उपाध्यक्ष पुरषोत्तम ताम्रकार, सचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी कोषाध्यक्ष पी.डी.रायपुरिया, थांदला शाखा के अध्यक्ष जगमोहन सिंह राठौर, दीपक कुमार जानी, दयानंद आश्रम के निरज भट्ट, आचार्य विश्वामित्र जी महेश गढ़वाल, अमृत लाल चौहान आदि सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित थे एवं अन्य बहुत से साथी उपस्थित हुए एवं सभी ने इस कार्य में अपना पूर्ण सहयोग एवं समर्थन दिया।

Trending