झाबुआ

जिला अंत्यवसायी विभाग में कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ सुरेन्द्रसिंह मंडलोई का स्वर्गावास,

Published

on

वर्षों तक दी सराहनीय सेवाएं
झाबुआ। जिला अंत्यावसायी विभाग कलेक्ट्रोरेट में कार्यपालन अधिकारी के पद पर विगत 10 वर्षों से सुरेंद्रसिंह मंडलोई रहते हुए बीती 4 दिसंबर, शुक्रवार को अल्प बिमारी के बाद इंदौर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान देवलोकगमन हो गया। श्री मंडलोई का अंतिम संस्कार ग्राम रोजा कुक्षी तहसील में हुआ। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में समाजजनों के साथ ग्रामीणजन सम्मिलित हुए।
अंतिम संस्कार में कुक्षी विधायक सुरेंद्रसिंह बघेल, आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पटेल के साथ झाबुआ स वरिष्ठ समाजसेवी अजय रामावत, श्री इश्किया महाप्रबंधक, दिनेश भिंडे लोकेंद्रसिंह सोलंकी, रविंद्र शर्मा, राजकुमार भगतसिंह, खरगोन से शैलेंद्रसिंह श्रम पदाधिकारी के साथ कई जिलों से विधायक एवं शासकीय अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित हुए। स्व. श्री मंडलोई बहुत ही खुश मिजाज एवं मिलनसार थे। वह सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी रहते थे। वह रोटरी इंटरनेशनल के मेंबर भी रहे। आप बहुत ही कुशल सेवक के रूप में जाने जाते थे। आपने कुछ ही समय में झाबुआ नगर में अपनी अलग पहचान बनाई। झाबुआ के पहले आप बेतूल, मंडला खरगोन आदि जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके है। आप एक युवा अधिकारी थे। आप अपने पीछे 3 पुत्रियां 1 पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।
दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
श्री मंडलोई और अजय रामावत की जोड़ी एक दोस्त की भांति रहीं। श्री रामावत उनके सुख और दुख दोनों में हमेशा साथ रहे। अंतिम समय में भी श्री रामावत उनके साथ रहे। श्री मंडलोई का स्वास्थ्य खराब होने से रात्रि में इंदौर पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर को गांव तक ले गए और अंतिम संस्कार परिवार के साथ पूरा करवाया। उनके स्वर्गावास पर रोटरी क्लब आजाद, सकल व्यापारी संघ और उनके मित्र मंडल संजय काठी, देवेंद्र पटेल, संतोष प्रधान, अशोक शर्मा, महेश कोठारी, देवेंद्र पंचाल, राधेश्याम पटेल रविंद्रसिंह सिसोदिया एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Trending