झाबुआ – उप स्वास्थ केंद्र पारा में कार्यरत डॉ कुवरसिंह डोडवा की कार्यप्रणाली को लेकर पारा क्षेत्र के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में शिकायती आवेदन दिया । आवेदन में बताया कि उप स्वास्थ केंद्र पारा में कार्यरत डॉ कुंवर सिह डोडवा को आम जनता के साथ जाती भाव से इलाज करने एवं अपने रिश्तेदारों को प्राथमिकता से इलाज करने के सम्बन्ध में डॉ कुंवर सिह डोडवा को पारा उप स्वास्थ केंद्र से अन्य जगह पर स्थान्तरित करने एवं उनकी जगह पर किसी अन्य डॉ की पारा उप स्वास्थ केंद्र पर नियुक्ति करने की मांग की ।
पारा क्षेत्र के ग्रामीणजन ने जनसुनवाई में शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि उप स्वास्थ केंद्र पारा में कार्यरत डॉ कुंवर सिंह डोडवा भिलाला समुदाय होने के कारण पारा क्षेत्र के आपसपास के भील समुदाय की आम जनता के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार करते है। डॉ को भगवान् का रूप माना जता हे लेकिन वही डॉक्टर अगर आम जनता के साथ उनकी जाती को देखकर भेदभाव करे , तो आम जनता का डाक्टर के प्रति विश्वास ख़त्म हो जाएगा । ग्रामीणों ने आवेदन में यह भी बताया कि अभी कुछ दिन पहले पारा के पास ग्राम रहंदा में ग्राम चुलिया बड़ी के भील समुदाय के व्यक्ति एवं रहंदा के मिलाले समुदाय के व्यक्ति का बाइक से एक्सीडेंट हो गया था, भील समुदाय के व्यक्ति को ज्यादा चोंट लगने के बाद भी डॉ कुवरसिंह डोडवा द्वारा भेदभाव पूर्ण तरीके से उसका इलाज नहीं किया गया एवं रहन्दा के भिलाला समुदाय के व्यक्ति को कम चोट लगने के बाद भी डॉ कुवरसिंह डोडवा द्वारा उसके इलाज को. प्राथमिकता दी गई। डॉ कुवरसिंह डोडवा की पारा क्षेत्र के आसपास भिलाला समुदाय में काफी रिश्तेदारी है जिसके कारण डॉ कुंवर सिंह डोडवा द्वारा अपने रिश्तेदारों एवं अपने समुदाय के लोगों का प्राथमिकता देकर इलाज करते हे एवं अन्य आम जनों का इलाज नहीं करते है। अगर डॉ कुंवर सिह डोडवा को पारा उप स्वास्थ केंद्र से अन्य जगह स्थान्तरित नहीं किया जाता है तो अगले मंगलवार को पारा क्षेत्र के सभी ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे , जिसकी जबाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी ।
जनसुनवाई में आए आवेदन को लेकर जांच की जावेगी ।
डॉ बी एस बघेल , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, झाबुआ ।