जिले में सिकल सेल एनीमिया में ऐड ऑन थेरेपी के माध्यम से मरीजों की जांच कर औषधी किट का वितरण किया* धार 23 सितंबर 25। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन मे आयुष विभाग द्वारा थीम “आयुर्वेद जन जन के लिए पृथ्वी के कल्याण के लिए ” पर आधारित आयुर्वेद दिवस जिला आयुष कार्यालय, जिला चिकित्सालय एवं जिले की समस्त आयुष औषधालयो, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं NABH सर्टिफाइड आयुष्मान आरोग्य मंदिर मे भगवान धन्वंतरि का पूजन एवं माल्यार्पणकर शिविर का शुभारंभ किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ प्रमिला चौहान द्वारा बताया गया कि जिले में सिकल सेल एनीमिया में ऐड ऑन थेरेपी के माध्यम से मरीजों की जांच कर औषधी किट का वितरण किया जा रहा है। जिला आयुष कार्यालय मे वृद्धजनों को औषधी किट वितरण किए गए तथा शासकीय आयुर्वेदिक जिला चिकित्सालय द्वारा शिविर का आयोजन कर रोगियों के स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही एकलव्य बालक, बालिका छात्रावास लबरावदा में जिला चिकित्सालय एवं होम्योपैथी औषधालय के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण का औषधी वितरण किया गया। जिसमें 193 बालिका, 212 बालक एवं सिकल सेल के 22 बालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिले की समस्त संस्था द्वारा शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण कर ओषधि वितरण किया गया। साथ ही स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत भी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं औषधी वितरण किया गया।