झाबुआ

भाजपा की झाबुआ जिला कार्य कारिणी घोषित

Published

on

थांदला से राजेश वसुनिया,पार्षद समर्थ उपाध्याय,पार्षद माया सचिन सोलंकी व सुनीता भूरिया को कार्यकारिणी मे मिला स्थान

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) — बड़े लम्बे इंतजार के बाद भाजपा जिला झाबुआ की कार्यकारिणी की घोषणा नवरात्रि के पावन पर्व मे कर दी गई जिसमे थांदला नगर से सरल स्वभाव के युवा नेतृत्व राजेश वसुनिया को जिला महामंत्री वही पूर्व मंडल अध्यक्ष व तेज तर्रार पार्षद समर्थ उपाध्याय (गोलू) व जिला पुलिस शिकायत बोर्ड की सदस्य व पार्षद श्रीमती माया सचिन सोलंकी को जिला उपाध्यक्ष पद से नवाज़ा गया है वही थांदला क्षेत्र की एक और महिला नेत्री श्रीमती सुनीता भूरिया को जिला मंत्री बनाया गया है। थांदला क्षेत्र के कार्यकर्ताओ  को जिला कार्यकारिणी मे महत्वपूर्ण  स्थान मिलने  से कार्य कर्ताओ मे अत्यंत हर्ष व्याप्त है वही स्थानीय कार्यकर्ताओ ने प्रदेश व जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Trending