झाबुआ

कल्याणपुर : खेत की झाड़ियों में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Published

on



कल्याणपुर/झाबुआ, 26 सितम्बर 2025।
कल्याणपुर के समीप ग्राम खेड़ा में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने बांस की झाड़ियों में एक युवक और युवती के शव देखे। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच रही है और मौके से मिले साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

पहचान हुई

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृत युवक की पहचान अनकेश पिता शांतु पणदा (निवासी ग्राम खेड़ा) और युवती की पहचान तोला गामोड़ (निवासी ग्राम काकड़कुआ) के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस को मिले अहम सुराग

पुलिस को घटनास्थल से फांसी का फंदा भी बरामद हुआ है, साथ ही अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

ग्रामीणों में दहशत

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग इस रहस्यमय घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।



Trending