आलीराजपुर 26 सितंबर 2025 । कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने जिले के समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि जिले में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल अंतर्गत दर्ज झूठी एवं आदतन शिकायतकर्ता की जानकारी एकत्रित करें , इसके अतिरिक्त जनप्रतिनिधियों एवं विभागों द्वारा भी समय- समय पर इस संबंध में कार्यवाही अवगत कराये । उक्त झूठी एवं आदतन शिकायतकर्ता की जानकारी शासन द्वारा निर्धारित पत्र में दर्ज कर मुख्यालय को अवगत कराए ।