आलीराजपुर 29 सितंबर 2025 । कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में समायावधि बैठक का आयोजन कलेक्टर सभा कक्ष में किया गया । इस दौरान उन्होंने विभागवार पत्रों की समीक्षा करते हुए तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए । इस दौरान उन्होंने समस्त उपस्थित विभाग प्रमुखों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करें आदतन शिकायतकर्ता एवं ब्लैकमेल करने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर मुख्यालय को अवगत कराए ताकि आगामी कार्यवाही की जा सके ।