रतलाम 30 सितंबर/जिला एड्स नियंत्रण समिति के निर्देश अनुसार चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान (12 अगस्त से 12अक्टूबर) के अंतर्गत 30 सितंबर को सेंट जोसेफ़ कान्वेंट स्कूल रतलाम में सीएमएचओ डॉ संध्या बलसरे एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ.अभिषेक अरोरा की उपस्थिति में एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ.अभिषेक अरोरा के द्वारा एचआईवी, टीबी, एसटीआई/आरटीआई जैसी बीमारियों की जानकारी दी गई, साथ ही इनके कारण, रोकथाम एवं उपचार के तरीके भी बताए गए। प्रतिभागियों को विशेष रूप से एचआईवी संक्रमण के चार प्रमुख कारण असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त चढ़ाना, संक्रमित सुई/सिरिंज का उपयोग एचआईवी संक्रमित माता से शिशु के बारे में जागरूक किया गया।
साथ ही उपस्थित लोगों को 1097 राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति एचआईवी, टीबी व अन्य यौन संचारित रोगों संबंधी निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकता है। 2017 एक्ट के बारे में बताया गया। जिसमे लगभग 300 विद्यार्थियों एवं स्टॉप पुष्पेंद्र शर्मा, रामेंद्र गुप्ता, लक्ष्मण मीणा, प्रणव वर्मा, हिमांशु चौहान और सेंट जोसेफ़ कान्वेंट के प्राचार्य श्री निधि और जय प्रकाश जोसेफ उपस्थित रहे।