*(झकनावदा पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल खोये हुए बालक को अपने माता-पिता से मिलवाया)*
*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*
बुधवार को मधुकन्या नदी के समीप स्थित शंकर मंदिर मैदान में एक बालक जोर जोर से रो रहा था। यह देख राहगीर नारायण प्रजापत एवं राजेंद्र माली ने उस रोते बालक को पता पूछना चाहा लेकिन बालक रो रो कर घबराया होने ने वह बोल नहीं पा रहा था। इस पर नारायण प्रजापत और राजेंद्र माली ने बालक को चौकी प्रभारी विनोद कुमार सोलंकी को सुपुर्द किया। बाद मीडिया द्वारा सोशल मीडिया पर मेसेज करने पर मनीष कुमट के पास परिजन का कॉल आया बाद भटके बालक का पता बताते हुए कुमट ने चौकी प्रभारी सोलंकी को सूचना दी ओर फिर मासूम भटके सिद्धार्थ उर्फ टीटू (6 वर्ष) को उसके पिता नरेश देहदा दाहोद (गुजरात) को चौकी प्रभारी विनोद सोलंकी, आरक्षक राजू मुवेल,नारायण प्रजापत,राजेंद्र माली ने मिलकर सुपुर्द किया गया। सिंद्धार्थ के पिता ने बताया कि हम हमारे रिश्तेदार के यहां आए हुए थे और यह सिद्धार्थ उर्फ टीटू रास्ता भटक गया था।