झाबुआ

पावागढ़ जाने वाले माता रानी के भक्तों ने 9 दिनों तक
निःशुल्क भंडारे का लिया लाभ,
हजारों की संख्या में भक्तों ने की प्रसादी ग्रहण

Published

on



झाबुआ। शिव शक्ति अमरनाथ सेवा समिति झाबुआ ने पावागढ़ जाने वाले माता रानी के भक्तों के लिए फूलमाल के समीप दाहोद पिटोल रोड पर निःशुल्क भंडारा नवरात्रि के प्रथम दिन से दिनांक 22 सितंबर से 1अक्टूबर तक लगाया गया था। नवरात्रि के नौ दिनों तक चले इस निशुल्क भंडारे में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

नवरात्रि में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी
पावागढ़ जाने वालें दर्शनार्थियों के लिए शिवशक्ति अमरनाथ सेवा समिति ने तिसरे साल भी नि शुल्क
लंगर सेवा सेवा फुलमाल चराहे पर प्रारंभ की थी,
यहां से आए दिन भक्त बड़ी संख्या मे माता रानी के गुजरात राज्य में स्थित माता रानी के पावागढ़ दर्शन करने के लिए जाते रहते हैं वहीं बड़ी संख्या में नवरात्रि पर्व पर भक्तजन बड़ी संख्या में गुजरात में स्थित माता रानी के पावागढ़ दर्शन के लिए वाहन व पैदल दर्शन नाथी बड़ी संख्या में जाते हैं जिसको देखते हुए शिवशक्ति अमरनाथ सेवा समिति झाबुआ ने निशुल्क लंगर सेवा प्रारंभ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी की थी।
9 दिनों तक चले इस इस भंडारे में बड़े बुजुर्ग, युवा, युवक, युवतियां,महिलाएं व बच्चे भी बड़ी संख्या में प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।

भूखे को भोजन प्यासे को पानी…
भोला भंडारा परिवार थांदला के शिवभक्त मनोहरदास चौहान, मोहन चौहान,श्रीमंत अरोरा, उदय सिंह सोलंकी, हरीश चौहान, कन्हैया लाल पालीवाल,अशोक सोलंकी आदि शिव भक्तोंने शिव शक्ति अमरनाथ सेवा समिति झाबुआ के शिव भक्त भेरूसिंह सांखला, अमित पवार, प्रकाश राठौड़, मनोज वर्मा,राजेश वर्मा,हरीश वर्मा, मुकेश अजनार,कुंदन यादव,नितेश चौहान, अजय भूरिया को बाबा बर्फानी की तस्वीर भेट कर, सनातनधर्म के प्रतीक ॐ नमः शिवाय के दुपट्टे ओर फूलमाला से स्वागत किया।
शिवशक्ति अमरनाथ सेवा समिति का उद्देश्य है कि
भूखे को भोजन प्यासे को पानी जय मातारानी के भाव को लेकर शिवशक्ति अमरनाथ सेवा समिति तिसरे साल भी झाबुआ द्वारा नवरात्रि के पावन दिनों में पावागढ़ जाने वाले पैदल व वाहनों से जाने वालें यात्रियों के लिये झाबुआ के निकट फूलमाल में दाहोद मार्ग पर निशुल्क लंगर सेवा नवरात्रि के प्रथम दिन से ही प्रारंभ कर रखी थी जो 9 दिनों तक सतत् चली,
जिसमें भक्तों ने नगद राशि से लेकर कच्ची सामग्री, फल, दूध केले आदि बड़ी संख्या में दान पुण्य किए और भक्तों को लाभ पहुंचाया गया, इस अवसर पर शिव शक्ति अमरनाथ समिति के सदस्यों ने भोला भंडारा  परिवार थांदला के शिव भक्तों का धर्म के प्रतीक दुपट्टे से आत्मीय स्वागत किया और भंडारे में सहयोग देने के लिए भोला भंडारा परिवार थांदला का हार्दिक स्वागत किया गया।

सुबह 7 से शाम 6 बजे तक निशुल्क फरयाली

शिवशक्ति अमरनाथ सेवा समिति झाबुआ से जुड़े सदस्य जैसे अमित पवार, कुलदीप वर्मा, मनोज वर्मा, राजेश वर्मा, भेरू सिंह सांखला, हितेंद्र बुंदेला, प्रकाश राठौर,नितेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि में माता रानी के दर्शन करने के लिए जाते व आते भक्तों के लिए हरियाली खिचड़ी की व्यवस्था फूल माल चौराहे पर भव्य पैमाने पर की है, जिसमें सुबह 7 से शाम 6 बजे तक निशुल्क फरयाली, मिक्सर, फल फ्रूट, चाय पानी पूरी व्यवस्था शिवशक्ति अमरनाथ सेवा समिति झाबुआ के सदस्य ने श्रद्धा भाव से भक्तों की 9 दिनों तक सेवा की। वही आखिरी दिन समिति ने सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया।

1 झाबुआ 1-   आखिरी दिन समिति ने सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया।

Trending