नगर परिषद थांदला के तत्वाधान में इस वर्ष 03 दिवसीय 64 वा विजयादशमी मवेशी मेले के अंतर्गत दिनांक 03/10/25 को स्थानीय दशहरा मैदान पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन रात्रि 10 बजे प्रारंभ होगा जिसमें देश के प्रख्यात कवियों द्वारा काव्यपाठ किया जायेगा।
प्रमुख रूप से राम वधावर …. कहा गये अब मंदिर को शमशान बनाने वाले, कहा गये भगवान राम पर तस्ता उठाने वाले, है कहा अब रुको जलियांवाला बाग बनाने वाले, अरे कहा मर गये पत्तों पर गोलियां चलाने वाले….
कृति चौबे ….. राम अधिकार है याचनाएं नहीं, राम युग दर्श है मान्यताएं नहीं, राम को साधनाओं से मत साधिये, राम तो आचरण है कथाएं नहीं….. रूप को चांद कहते है ढल जायेगा, रंग मौसम बहारा बदल जायेगा, मन का सोना दिया है संभालो पिया, देह की नेह में प्रेम जल जायेगा ……
डॉ शुभम त्यागी …. तू पत्नी है तू बेटी है तू भारत की नारी है, घर को जो खुशबू से भर दे ऐसी तू फुलवारी है, तू ही दुर्गा तू ही लक्ष्मी तू ही खप्पर वाली है, घर को जो विद्या से भर दे ऐसी वीणा पाणी है……
अमन अक्षर.. रामजी को कर सवार जनम सवार ले गए, जब नदी की धार में जगत की धार ले गए, यू निषाद साथ में कथा का सार ले गए, उनको पार ले गए जो सबको पार ले गए।
प्रमुख कविगण मुकेश मौलवा, अमन अक्षर, कृति चौबे, हीरामनी वैष्णव, राम वधावर, कमल मनोहर, डॉ शुभम त्यागी, संजय खत्री सूत्रधार सरफराज भारतीय संयोजक आशीष नागर