झाबुआ

दशहरा मेले में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी शपथ कार्यक्रम आयोजित

Published

on

थांदला (मनोज अरोड़ा वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)

स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबी भारत अभियान के तहत देशभर में चल रहे स्वदेशी अभियान के क्रम में थांदला में दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित मेले में स्वदेशी शपथ एवं पत्रक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कवि सम्मेलन में शामिल सभी कवियों, नगर के जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने स्वदेशी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

जिला महामंत्री सुनील पांडदा ने कहा कि दीपावली जैसे महापर्व पर हमें स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा, “दीपावली की खरीदारी स्वदेशी उत्पादों से ही करें, यही सच्चा राष्ट्रभक्ति का उत्सव होगा।”

कार्यक्रम में मनोज उपाध्याय ने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच के स्वालंबी भारत अभियान के अंतर्गत देशभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य हर नागरिक को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से जोड़ना है।

कार्यक्रम में मोहनलाल पाटीदार, राजू धानक, सुधीर शर्मा, राजेश डामर, मनीष वाघेला, समस्त कवि गण, पार्षदगण तथा नगर की जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने “स्वदेशी अपनाओ – भारत बनाओ” का संकल्प दोहराया।

Trending