झाबुआ

पश्चिम बंगाल में भाजपा पर हुए हमले के विरोध में, ममता बनर्जी का पुतला फूंका…

Published

on

झाबुआ -पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के विरोध में जिला भाजपा व भाजपा नगर मंडल झाबुआ द्वारा शाम को करीब 7:30 बजे स्थानीय राजवाड़ा चौक पर ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के पुतले को सर्वप्रथम लाठी से मारते हुए , भाजपा के जयकारे लगाते हुए , पुतला दहन किया गया । ममता तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, आदि नारों के साथ पूरा राजवाड़ा चौक गुंजनयान हो गया ।

इस पुतला दहन कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मनोज अरोरा ,जिला भाजपा के उपाध्यक्ष ओपी राय ,अजय पोरवाल ,पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ,महेंद्र तिवारी , सत्येंद्र यादव के अलावा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, मितेश गादीया ,जुवान सिंह गुंडिया ,बिट्टू सिंगार , बबलू सकलेचा ,नाना राठौर , विजय चौहान, आदि अनेक भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Trending