झाबुआ

कैथोलिक मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में सदभावना प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ

Published

on


झाबुआ – शहर में बुधवार को कैथोलिक मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल (हिंदी व इंग्लिश माध्यम) में सद्भावना प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाज के वक्ताओं ने नशा मुक्त जीवन, शांति व आपसी भाईचारा, शिक्षा के महत्व, मोबाइल के दुष्प्रभाव, नियमित योग के साथ व्यक्तित्व विकास की बात बच्चों को बताई व उन बातों को जीवन में साकार करने की बात कही ।

सुबह करीब 9 बजे कैथोलिक मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में सद्भावना सभा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में श्रीमती दीपा गादीया ( जैन ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिका ) मुस्लिम समाज के धर्म गुरु मौलाना रिजवान नसीम ,बोहरा समाज से अतिथिवक्ता इदरीस बोहरा, व ईसाई समाज से धर्मगुरु न्यू कैथोलिक मिशन हायर सेकंडरी स्कूल के प्रबंधक फादर कैनेडी थॉमस, गायत्री परिवार के युग प्रवक्ता  विनोद जायसवाल व विद्यालय के प्रबंधक व पुब्लिक रिलेशन ऑफिसर फादर रॉकी शाह ,विद्यालय के प्राचार्य फादर निरंजन उपप्राचार्य सिस्टर मरीना व मंजुला समस्त शिक्षिका शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों द्वारा दीपप्रज्जवलन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा गीत , सद्भावना जागरूकता हेतु निवेदन, व सर्वधर्म प्रार्थना की गई । तदोपरांत सभी अतिथि वक्ताओं का स्कूल स्टाफ द्वारा शाल , श्रीफल व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया । वक्ताओं के उदबोधन श्रृंखला में श्रीमती दीपा गादीया द्वारा व्यसन मुक्त होकर स्वस्थ मन से धर्म कर्म में लीन होने की बात कही । यह भी बताया कि नशा नाश का कारण बन जाता है ।उन्होंने बताया कि हमें नशीले पदार्थ का नशा करने के बजाय , हमें हमारे जीवन में सफलता का नशा करना चाहिए,माता पिता के सपनो को साकार करने का व उन्नति का नशा करना चाहिए । श्रीमती गादीया ने उपस्थित सभी बच्चों को खड़े होकर नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प भी दिलाया । फादर कैनेडी थॉमस द्वारा ईसाई समुदाय के मुख्य उद्देश्य शांति व स्नेह के साथ मानवीय मूल्यों को सहेजकर एक अच्छा विद्यार्थी व नागरिक बनने की अपेक्षा की गई। मुस्लिम समाज से रिजवान नसीम मौलाना द्वारा किताबो का अध्ययन व शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देते हुए विद्यार्थियों को स्वर्णिम भविष्य में प्रवेश करने हेतु जागरूक किया गया । वही बोहरा समाज के अतिथि वक्ता  इदरीश बोहरा द्वारा मोबाइल को एक व्यसन के रूप में बताते हुए उससे दूर रहकर आध्य्यन के प्रति जागरूक होने की बात कही। गायत्री परिवार के युग प्रवक्ता  विनोद जायसवाल द्वारा मन को एकाग्रचित्त करने व शरीर को स्वस्थ बनाने हेतु योग करने का अभ्यास व व्यक्तित्व विकास को सशक्त करने पर प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम के अंत मे संस्था के प्राचार्य फादर निरंजन द्वारा सद्भावना प्रार्थना को फलीभूत करने की शपथ दिलवाई ,व आभार प्रकट करने के पश्चात, राष्ट्रगान द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। विभिन्न समाज के वक्ताओं को एक मंच पर लाने के लिए ललित बैरागी का प्रयास सफल रहा । कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका ज्योति सोलंकी व निवेदिता सक्सेना द्वारा किया गया ।

https://pradeshikjansamachar.com/wp-content/uploads/2025/10/km_20251008_720p_30f_20251008_151750.mp4

Trending