झाबुआ

पश्चिम बंगाल में भाजपा पर हुए हमले के विरोध में, ममता बनर्जी का पुतला फूंका

Published

on

झाबुआ -पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के विरोध में जिला भाजपा व भाजपा नगर मंडल झाबुआ द्वारा शाम को करीब 7:30 बजे स्थानीय राजवाड़ा चौक पर ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के पुतले को सर्वप्रथम लाठी से मारते हुए , भाजपा के जयकारे लगाते हुए , पुतला दहन किया गया । ममता तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, आदि नारों के साथ पूरा राजवाड़ा चौक गुंजनयान हो गया ।

इस पुतला दहन कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मनोज अरोरा ,जिला भाजपा के उपाध्यक्ष ओपी राय ,अजय पोरवाल ,पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ,महेंद्र तिवारी के अलावा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, मितेश गादीया ,जुवान सिंह गुंडिया ,बिट्टू सिंगार , बबलू सकलेचा ,नाना राठौर , विजय चौहान, आदि अनेक भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Trending