झाबुआ

सेवा भारती प्रकल्प बड़ा घोसलिया पर मोक्ष निधि के रूप मे सहयोग राशि भेट की।

Published

on

  थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) —  सेवा भारती झाबुआसेवा भारती झाबुआ द्वारा कई सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे है,,,जिसमें छात्रावास, गौशाला, युवा प्रशिक्षण केंद्र,,, जैविक कृषि प्रशिक्षण, चकित चिकित्सालय आदि।ये अभी सेवा कार्य पूर्ण रूप से सामाजिक सहयोग से चलते है।समाज के सज्जन महानुभाव अपने अपने मांगलिक प्रसंगों के उपलक्ष्य में सेवाभारती झाबुआ को अपनी श्रद्धा से धनराशि, सामग्री एवं कई माध्यमों से सहयोग प्रदान करते है इसी श्रृंखला में श्री हितांश जी घोड़ावत की स्मृति मे (तृतीय पुण्य तिथि पर) श्री महावीर जी घोड़ावत ने घोंसलिया स्थित गौशाला में गायों के आहार स्वरूप भूसे के लिए 3500 रुपए की राशि भेंट समर्पित की।एवं श्री दीपक जी परलेचा ने घोंसलिया के बालक छात्रावास में एक दिन माधुर्य भोज करवाने हेतु 2000 रुपए का सहयोग प्रदान किया।सेवाभारती समिति झाबुआ श्री महावीर जी घोड़ावत एवं दीपक जी पाल्रेचा का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक जीवन की प्रतिष्ठा को ओर अधिक ऊंचाई पर पहुंचने के कामना करती है।आपका यह प्रयास सकल हिनुदू समाज के लिए प्रेरणा का आतुलनीय उदाहरण है।

उक्त जानकारी श्री गगनेश जी उपाध्याय
सेवा भारती जिला सह कोषाध्यक्ष थांदला जिला झाबुआ ने प्रदान की।

Trending