प्रधानमंत्री जी द्वारा 11 अक्टूबर 2025 को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) दलहन मिशन का शुभारंभ
आलीराजपुर 09 अक्टूबर 2025 । कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) दलहन मिशन का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिनांक 11 अक्टूबर 025 को किया जायेगा। जिसका सीधा प्रसारण नई दिल्ली से होगा । जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में संपन्न होगा ।
इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में पंचायत , कृषि उद्यानिकी, पशुपालन मत्स्य उद्योग विभागों से विभागीय योजनाओं से लाभांवित हितग्राही सहकारिता से KCC धारक कृषक एवं आजीविका आदि के सदस्य भी शामिल होंगे । इस कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अलीराजपुर के नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया ।