अलीराजपुर

आलीराजपुर के साथ प्रदेश के चयनित जिलों मे होगा प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का औपचारिक शुभारंभ  – कलेक्टर श्रीमती माथुर

Published

on


आलीराजपुर 10 अक्‍टूबर 2025 । कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि 11 अक्टूबर 2025 को प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना दलहन मिशन का आलीराजपुर के साथ प्रदेश के चयनित जिलों में औपचारिक शुभारंभ दिल्‍ली से  किया जाना है इस शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आलीराजपुर के महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में भी किया जाएगा । जहां विभिन्न योजना के हितग्राही सहित जनप्रतिनिधि , कृषक एवं अन्‍य ग्रामीण जन उपस्थित रहेंगे ।


विभागवार योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए लगाए प्रदर्शनी – कलेक्टर श्रीमती माथुर

कलेक्टर श्रीमती माथुर द्वारा समस्त संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग अपनी अपनी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाएं जहां पर उन्नत तकनीक के बारे , मिलेट्स के बारे में , प्राकृतिक खेती ,  पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन  आदि से संबंधित जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके ताकि इन योजनाओं से अधिक से अधिक ग्रामीणों के साथ महिलाओं को भी इन जनकल्याणकारी योजनाओं  की जानकारी दी जा सके  और उन्हें  लाभान्वित किया जा सके   ।
इस बैठक के पश्‍चात कलेक्टर श्रीमती माथुर द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इस बैठक के दौरान नोडल एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे स‍हित कृषि विभाग , पशु विभाग , उद्यानिकी , सहकारिता , उद्योग विभाग , केवीके  सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

Trending