झाबुआ

निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)  आज स्थानीय पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदलामें निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पणदा भाजपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ उपाध्याय जिला महामंत्री राजेश वसुनिया मंडल अध्यक्ष बंटी डामर सुनील पणदा मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौर पार्षद धापू वसुनिया ने शिरकत की और 160 से अधिक कक्षा छठी एवं नवी की छात्राओ को निःशुल्क साइकिल वितरित की।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप छात्राओ को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें साइकिल प्रदान कर उनकी यात्रा को सुगम बनाना था। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा, “शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं की सहायता करना हमारा कर्तव्य है। हमें विश्वास है कि यह साइकिलें उनके शैक्षिक सफर में सहायक सिद्ध होंगी।”अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य मंगल सिह नायक एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा किया गया। आयोजन में संस्था के शिक्षक शिक्षिकाएं श्रीमती किरणमाला चौहान श्रीमती मनोरमा भाबोर ,श्रीमती  स्वाति आचार्य, शैतानमल कोठारी ,अब्दुल कादिर, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव,श्रीमती ट्विंकल तलेरा, मनोज डोडियार, रागिनी ठाकुर, श्रीमती गीता श्रीवास्तव बालमुकुंद शर्मा आदेश स्टाफ सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन दीपेन्द्र समाधिया ने किया।

Trending