झाबुआ

कौशल विकास यात्रा में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला
आईसेक्ट झाबुआ में हुआ कौशल विकास व पुस्तक यात्रा का भव्य स्वागत

Published

on

झाबुआ। आईसेक्ट झाबुआ द्वारा आयोजित कौशल विकास यात्रा व पुस्तक यात्रा का शहर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में कौशल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में आईसेक्ट प्रवक्ता नितेश सिसोदिया ने कहा कि “कौशल किस्मत की वह चाबी है जो भविष्य के बंद दरवाजे खोलती है।” वहीं विशाल कनाडे ने आईसेक्ट की सभी सर्विसेस के बारे में जानकारी दी। हमजा मालिक ने पुस्तक के महत्व पर अपने विचार साझा किए और विवेक माहेश्वरी ने वोकेशनल एजुकेशन की उपयोगिता पर चर्चा की।

कार्यक्रम में अंकुर पाठक एवं नितिन जौहरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कौशल शिक्षा आज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें 150 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही अतिथियों का मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में कौशल विकास रथ को ध्वज प्रदर्शन के साथ अगले जिले के लिए रवाना किया गया। इस दौरान देवांश शर्मा, अनिल राठौर, रिंकू सिसोदिया, अरुण नायक, रागिनी कटारा, आराधना ओहारी, बरखा कटारा, अर्पित, लवनेश पडियार, द्विज शर्मा सहित अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।

Trending