झाबुआ, 14 अक्टूबर। राणापुर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए बीती रात मुखबिर की सूचना पर एक XUV-500 वाहन (क्रमांक MP33C5727) से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने वगई रोड पर वाहन की तलाशी के दौरान माउंट 6000 ब्रांड की बीयर की 27 पेटियाँ (324 बल्क लीटर) जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹74,520/- बताई गई है। साथ ही ₹16 लाख मूल्य का XUV-500 वाहन भी जब्त किया गया। इस प्रकार पुलिस ने कुल ₹16,74,520/- का मशरूका जप्त किया है।
इस मामले में थाना राणापुर में अपराध क्रमांक 366/2025, धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री दिनेश रावत, उपनिरीक्षक भेरूसिंह सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक रमेश मिनावा, एवं आरक्षक दिनेश भयड़िया, एलामसिंह, केरमसिंह, संजू और राकेश की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।