आलीराजपुर 16 अक्टूबर 2025 । आलीराजपुर जिले में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में अमानक खाद्य पदार्थों के क्रय, विक्रय एवं भण्डारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। राजस्व एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा अवमानक खाद्य पदार्थों के विक्रय करने वाले या भंडारण करने वाले दुकानदारों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का शहर के साथ साथ अन्य अनुभाग में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आवश्यक पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किये जा रहे है इसी श्रृंखला में आज आलीराजपुर के साथ साथ उदयगढ में भी औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान आलीराजपुर से शनी चाट भण्डार , कुबेर एव्हराफ्रेश सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया इसी तरह से उदयगढ मे श्री बजरंग रेस्टोरेन्ट , विशाल टी स्टॉल, साई होटल, द बेकरी सेंटर, सावरिया किराना आदि स्थानों का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट की गई । सैम्पल अमानक पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी । इस दौरान तहसीलदार अलीराजपुर श्रीमती सविता राठी , श्री जीएस सोलंकी सहित खाद्य एवं औषधि अधिकारी उपस्थित थे ।