आलीराजपुर 17 अक्टूबर 2025 । अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे ने बताया कि जिले में कही भी बिना अनुमति के पटाखे एवं अन्य विस्फोटक सामग्री की ब्रिकी पर रोक लगाने के पूर्व में ही कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा आदेशित कर जांच के निर्देश दिए गए थे । उक्त निर्देशन के परिपालन में कट्ठीवाड़ा क्षेत्र 4 दुकानों पर अवैध रूप से पटाखे बेचने की सूचना प्राप्त होने पर औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से पटाखे की ब्रिकी एवं भंडारण करना पाया गया । उक्त दुकानों पर से पटाखे जब्त किए गए साथ ही दुकानदारों को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई ।
इस दौरान पुलिस बल के साथ साथ राजस्व अमला एवं तहसीलदार सुश्री सरिता सकलेचा द्वारा कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में सतत निरीक्षण की कार्यवाही की गई ।
इसी श्रृंखला में अनुविभागीय अधिकारी श्री पांडे द्वारा मिलावट ताड़ी विक्रय करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान उडवा फाटा आलीराजपुर आम्बुआ मार्ग पर ताडी विक्रेता का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान ताड़ी में से गंध एवं मिलावटी ताड़ी होने पर उक्त ताडी को जब्त कर नष्टीकरण की कार्यवाही की गई साथ ही संबंधित को चेतावनी दी गई ।