पेटलावद

पेटलावद पुलिस की बड़ी सफलता — सारंगी हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

Published

on


सारंगी में चाकूबाजी की घटना का खुलासा – 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ। थाना पेटलावद क्षेत्र के अंतर्गत सारंगी में हुई चाकूबाजी की घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 18 अक्टूबर 2025 की है, जब ग्राम कसारबर्डी कहाडिया निवासी आशाराम पिता मांगीलाल चौहान पाटीदार पेट्रोल पंप के पास खड़े थे। तभी कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की कर चाकू से हमला किया, जिसमें फरियादी को बाईं पसली के पास और सिर के पिछले हिस्से में चोटें आईं।

इस संबंध में थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 404/2025, धारा 296, 109, 3(5) BNS एवं 25B आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में –

1. विरेंद्र पिता रमेश मुणिया (23 वर्ष), निवासी ग्राम बोलासा


2. रामू उर्फ रामा उर्फ रामलाल पिता मड़िया मैड़ा (19 वर्ष), निवासी ग्राम बोलासा


3. एक बाल अपचारी शामिल है।



इस त्वरित कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दीपक देवरे, सहायक उप निरीक्षक शिवकुमार शर्मा, प्रआर मुकेश सोलंकी, आरक्षक अजयसिंह एवं आरक्षक अनिल मुलेव की विशेष भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरी टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Trending