झाबुआ – शहर के राणापूर रोड स्थित नेचरल ग्रीन पार्क कॉलोनी या गादीया कालोनी , जिसमें करीब 120 परिवार निवासरत है तथा ग्राम अंबा खोदरा (ग्राम पंचायत अंबा खोदरा) के अंतर्गत आती है तथा वार्ड क्रमांक 1 से सटी हुई है के रहवासियों ने जनसुनवाई में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था में सुधार हेतु तथा कालोनी को नपा क्षेत्र में सम्मिलित करने की मांग को लेकर शिकायती आवेदन दिया है ।
जनसुनवाई में दिए गए आवेदन में बताया कि कॉलोनाइज़र द्वारा प्रारंभ में यहाँ पर बाउंड्री वॉल, कंक्रीट सड़क, पानी की टंकी एवं लाइन, बिजली की संपूर्ण व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाइटें स्थापित कर कॉलोनी को पूर्ण रूप से विकसित किया गया था। तत्पश्चात उक्त क्षेत्र का हस्तांतरण ग्राम पंचायत अंबा खोदरा को कर दिया गया। वर्तमान में बिजली की आपूर्ति, पेयजल की उपलब्धता, सड़क एवं नालियों की सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। पिछले तीन वर्षों से कॉलोनी की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, बाउंड्री बॉल तीन स्थानों पर टूटी हुई है, तथा सफाई का कार्य नियमित रूप से नहीं हो रहा है। इसके कारण कॉलोनी में अंधेरा और अस्वच्छता बनी रहती है, जिससे असामाजिक तत्त्वों की गतिविधियाँ बढ़ने लगी हैं। नलों में पानी की आपूर्ति भी पूरी तरह से बंद है, जिससे निवासियों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इन परिस्थितियों के चलते यहाँ कई बार चोरिया भी हो चुकी है एवं महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को अकेले बाहर घूमना / निकलना असुरक्षित महसूस होता है । वही कालोनीवासियों ने यह भी बताया कि पूर्व में 10 अक्टूबर को कलेक्टर झाबुआ को इस संदर्भ में आवेदन दिया गया था । पुनः जनसुनवाई में शिकायती आवेदन दिया गया है । कयह भी बताया कि यदि इस कालोनी को नगरपालिका क्षेत्र में सम्मिलन किए जाने पर, जो भी मासिक अथवा वार्षिक कर (टैक्स) निर्धारित होगा, उसे कॉलोनीवासी नियमित रूप से जमा करने को पूर्णतः तैयार हैं । रहवासियों ने यह भी बताया कि कलेक्टर मैडम द्वारा जनसुनवाई में आवेदन पश्चात आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही जांच दल गठित कर , नपा और पंचायत दोनों को बुलाकर जो भी नियमानुसार कारवाई की जावेगी ।
नेचरल ग्रीन पार्क कॉलोनी के रहवासियों की मांग……
कॉलोनी में कार्यशील स्ट्रीट लाइटों लगाना एवं नियमित विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जाए।
स्वच्छ पेयजल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
सड़क, नालियों एवं गलियों की सफाई हेतु सफाई कर्मियों की नियुक्ति एवं निगरानी की व्यवस्था हो।
सुरक्षा हेतु पुलिस पेट्रोलिंग एवं आवश्यक प्रबंध किए जाएँ।
यदि संभव हो तो हमारी कॉलोनी की झाबुआ नगरपालिका क्षेत्र में सम्मिलित्त किया जाए, जिससे नागरिक सुविधाएँ बेहतर रूप से उपलब्ध हो सकें और आने बाली दीपावली उजाले में मनाई जा सके।