झाबुआ

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

Published

on

झाबुआ – भारत में हर साल भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने और ईमानदारी, पारदर्शिता तथा जवाबदेही को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विजिलेंस जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। हर वर्ष अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में, यानी सत्यनिष्ठा (Integrity) के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) के सप्ताह में यह मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी संस्थानों में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता फैलाना , ईमानदारी व पारदर्शिता की भावना विकसित करना,  सुशासन और जवाबदेही को प्रोत्साहित करना। इस सप्ताह का आयोजन केंद्रीय सतर्कता आयोग (Central Vigilance Commission – CVC) द्वारा किया जाता है। तथा CVC सभी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों और शैक्षणिक संस्थानों को इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश देता है।

इसी कड़ी में राजगढ़ नाका स्थित मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय झाबुआ में विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 29 अक्टूबर बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह सप्ताह 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक “विजिलेंस : हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक  रतन कुमार, उप क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेमलाल फुलड़िया तथा सतर्कता अधिकारी  सौरभ ठाकरे के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर  जिले के अंतर्गत आने वाली विभिन्न शाखाओं से कुल 11 प्रतिभागियों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में ईमानदारी, पारदर्शिता और सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा‌ । सहभागियो ने उत्कृष्ट रंगोली बनाकर … भ्रष्टाचार मुक्त भारत.. समृद्ध भारत…..STOP CORRUPTION…. आदि के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया । कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और उन्हें सतर्कता को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

Trending