झाबुआ

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर का धार, झाबुआ व इंदौर जिले का दौरा

Published

on


धार/झाबुआ।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर का आज 4 नवम्बर 2025 को झाबुआ, धार, मनावर, महू एवं इंदौर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभाग हेतु दौरा प्रस्तावित है।

कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती ठाकुर सुबह 9:30 बजे धार से झाबुआ के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगी। प्रातः 11 बजे झाबुआ में आयोजित एक दिवसीय कृषि मेला एवं उपकरण वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके पश्चात 11:30 बजे झाबुआ से धार जिले के लिए रवाना होंगी।

दोपहर 1 बजे वे सेवा पखवाड़े अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायता वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगी, जिसका आयोजन जिला पंचायत परिसर धार में किया जाएगा।
सांय 5 बजे धार से महू होते हुए इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगी, जहाँ 6:30 बजे अभिनवकों एवं न्यायाधीशों के साथ संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी।

रात्रि 7:30 बजे महू से धार के लिए सड़क मार्ग से लौटते हुए रात्रि विश्राम धार में करेंगी।
संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी की सुरक्षा व प्रोटोकॉल की समुचित व्यवस्था की गई है।

Trending