झाबुआ। मप्र स्थापना दिवस 1 नवंबर के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष 2025 का प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कमेंडेशन डिस्क प्रशस्ति पत्र वनों में उत्कृष्ट कार्य संपादित करने के लिए वन भवन भोपाल में मप्र के 34 अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया गया। इस अवार्ड के लिए पुरे मप्र के सभी संभागों से 67 प्रस्ताव भेजे गए थे, जिसमें से मात्र 34 अधिकारियों, कर्मचारियों का चयन किया गया। जिसमें वन मंडल झाबुआ से राजेन्द्रसिंह अमलियार मेघनगर डिप्टी रेंजर को पीसीसीएफ एवं वन बल प्रमुख वीके अंबाड़े द्वारा कमेंडेशन डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। नगर वन मेघनगर में ग्राम वन समिति सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणजनों से तालमेल बैठाकर नगर वन मेघनगर का नाम स्थानीय ग्रामीणजनों की आस्था से जुड़े बाबा नाहरहिंग के नाम से रखकर ग्रामीणजनों को वनों से लगाव की भावना उत्पन्न कर उत्कृष्ट कार्य करने एवं वनों में अच्छे प्लांटेशन कार्य, जल गंगा संवर्धन योजना अंतर्गत लघु जल संरचना निर्माण, सीड्स बॉल थ्रो और समय-समय पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अंतर्गत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और शासन के मंत्रीयो से पौधारोपण कार्य संपादित कराएं गए । अपने कार्य क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों से तालमेल बैठाकर उत्कृष्ट कार्य करने पर वन विभाग के प्रति जागरूकता उत्पन्न की गई, जिससे विभाग ने इन्हें पुरूष्कृत किया गया।