झाबुआ

झाबुआ में शुरू हुई SIR प्रक्रिया – कलेक्टर नेहा मीना ने की मतदाताओं से अपील, समय पर करें नाम सत्यापन

Published

on



झाबुआ।
जिले में SIR (Special Intensive Revision) अर्थात विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ हो गया है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।

जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अभियान के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र क्षेत्र में बी.एल.ओ. (Booth Level Officer) घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करेंगे।

जिन नागरिकों ने हाल ही में स्थान बदला है, नए मतदाता बने हैं, अथवा जिनके परिजन का निधन हो चुका है, उनके नामों को सूची में समुचित रूप से जोड़ा या हटाया जाएगा।

कलेक्टर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने मतदाता विवरण की जांच अवश्य करें तथा आवश्यक सुधार या जोड़-घटाव के लिए फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भरकर बी.एल.ओ. को जमा करें।

उन्होंने यह भी कहा कि “हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। इस प्रक्रिया में सभी की सक्रिय भागीदारी

नेहा मीणा (कलेक्टर, झाबुआ) के कार्यकाल एवं सम्मान



उन्होंने पिछले समय में जिले में चुनावी अभियानों तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

उन्हें द्रौपदी मुर्मू (राष्ट्रपति) द्वारा “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2024-25” से सम्मानित किया गया था।

इसके अलावा, उन्हें नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री) द्वारा “प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार-2024” से भी पुरस्कृत किया गया है।
आवश्यक है।”

झाबुआ जिले के सभी ब्लॉकों में प्रशासन ने विशेष निगरानी दल गठित किए हैं, जो बी.एल.ओ. की कार्यवाही का प्रतिदिन निरीक्षण कर रहे हैं।

क्या है SIR प्रक्रिया:


विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) निर्वाचन आयोग की वार्षिक प्रक्रिया है, जिसके तहत पुराने या गलत नाम हटाए जाते हैं, नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं और मतदाता सूची को अद्यतन किया जाता है।

Trending