झाबुआ

कैबिनेट मंत्री द्वारा जनजातीय गौरव दिवस की 150 जयंती के उपलक्ष्य में भगवान बिरसा मुंडा व जननायक टांट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

Published

on

झाबुआ। कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा जनजातीय गौरव दिवस की 150 जयंती के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात जननायक टांट्या मामा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री द्वारा पीएम श्री शासकीय कन्या शाला स्कूल झाबुआ से रजवाड़ा तक रैली का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री द्वारा पीएम श्री कन्या शाला स्कूल से रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा जनजातीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कैबिनेट मंत्री भी इस नृत्य को देखकर अपने आप को नृत्य करने से नहीं रोक पाई। रैली का समापन रजवाड़ा चौक पर किया गया। कैबिनेट मंत्री द्वारा कहा गया कि प्रतिवर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता हैं। इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की 150वी जयंती के उपलक्ष्य में शासन ने जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा (1-15 नवंबर, 2025) का आयोजन किया। जिसका समापन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर होगा। इस पखवाड़े का उद्देश्य है कि नई पीढ़ी इसको जाने । इस दौरान कलेक्टर नेहा मीना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्रसिंह चौहान, सहायक कलेक्टर आशीष सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार, अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

Trending